फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइना नेहवाल इंडिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट से बाहर

Wed, 20 Mar 2019 08:09 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
SAINA NEHWAL - फोटो : file
विज्ञापन

शीर्ष शटलर साइना नेहवाल ने पेट संबंधित समस्या से उबरने में विफल होने के बाद बुधवार को इंडियन ओपन बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर सुपर 500 से हटने का फैसला किया। पिछले सोमवार को 29 वर्ष की हुई साइना दर्द के बावजूद आल इंग्लैंड चैम्पियनशिप में खेली थी। टूर्नामेंट से पहले उन्हें पेट व आंत तथा अग्नाश्य संबंधित परेशानी हो गई थी। 

विज्ञापन


पिछले हफ्ते उन्हें स्विस ओपन से हटना पड़ा और उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। बुधवार को साइना ने भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) को 350,000 डालर के टूर्नामेंट से हटने के फैसले के बारे में सूचित किया। 

बीएआई अधिकारी ने नाम नहीं बताने की शर्त पर कहा, 'वह आल इंग्लैंड चैम्पियनशिप के बाद से ही ठीक नहीं है। पेट में दर्द के कारण उन्होंने हटने का फैसला किया और पत्र से इसकी सूचना दी।'
विज्ञापन


साइना ने 2015 में इंडिया ओपन में महिला एकल खिताब जीता था। अब ओलंपिक रजत पदकधारी और पूर्व चैम्पियन पीवी सिंधू महिला एकल में भारत की एकमात्र प्रबल दावेदार होंगी। इनपुट-भाषा

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें