फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइना नेहवाल ने कहा, बिजी शेड्यूल के कारण काफी मुश्किल रहा साल 2018

Fri, 30 Nov 2018 05:58 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Saina Nehwal
विज्ञापन

भारत की स्टार शटलर साइना नेहवाल ने गुरुवार को कहा कि भारतीय बैडमिंटन के लिए 2018 काफी मुश्किल वर्ष रहा। यह बात उन्होंने इसलिए कही क्योंकि खिलाड़ियों को टूर्नामेंट के बीच में उबरने के लिए मुश्किल से ही कोई ब्रेक मिला। 

विज्ञापन


साइना ने बातचीत में कहा, 'यह निश्चित रूप से काफी मुश्किल साल रहा। पूरे वर्ष इतने सारे बड़े टूर्नामेंट रहे और हमें आराम करने का और अगले टूर्नामेंट के बारे में सोचने का भी समय नहीं मिला।' 

उन्होंने कहा, 'हमने राष्ट्रमंडल खेलों में शिरकत की, इसके पांच-दस दिन बाद हमने एशियाई चैम्पियनशिप खेली और फिर इसके एक-दो महीने में एशियाई खेल थे और फिर विश्व चैम्पिनशिप और फिर हमारी सुपर सीरीज प्रतियोगिताएं।' 
विज्ञापन


साइना ने कहा, 'इस तरीके से, कभी कभार यह आसान नहीं होता। कभी कभार, किसी का खेलने का भी मन नहीं करता।' साइना को यहां रसना ने अपनी नयी रेंज के उत्पाद 'रसना नेटिव हाट' का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें