फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडिया ओपन बैडमिंटन: सेमीफाइनल में थमा साइना का सफर

Sun, 03 Apr 2016 02:44 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : getty
विज्ञापन
मौजूदा चैंपियन भारतीय महिला शटलर साइना नेहवाल इंडिया ओपन सुपर सीरीज बैडमिंटन टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं। साइना की हार के साथ ही इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट से भारतीय चुनौती खत्म हो गई है।
विज्ञापन


राजधानी के सिरी फोर्ट स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में शनिवार को खेले गए महिलाओं की एकल स्पर्धा के सेमीफाइनल मुकाबले में विश्व की दूसरी वरीयता प्राप्त चीन की ली ज्यूरेई ने 26 वर्षीया साइना को 22-20, 17-21, 21-19 से पराजित कर उनका फाइनल में पहुंचने का सपना तोड़ दिया।

लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता साइना पहला गेम हारने के बाद जबरदस्त वापसी करते हुए दूसरा गेम 21-17 से अपने नाम किया। तीसरे और निर्णायक गेम के शुरू में भी वह बढ़त बनाए हुए थीं लेकिन अंत तक वह अपनी लय को बरकरार नहीं रख सकीं।
विज्ञापन


इससे पहले भी ज्यूरेई विश्व की छठी वरीयता प्राप्त साइना को 10 बार हरा चुकी थीं। इस जीत के बाद ज्यूरेई का साइना के खिलाफ जीत-हार का रिकॉर्ड 11-2 हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें