साइना बीडब्ल्यूएफ रैंकिंग में 46267 अंकों के साथ 20वें स्थान पर हैं। टोक्यों खेलों में जगह बनाने के लिए 28 अप्रैल की कट आफ तारीख तक उन्हें शीर्ष 16 में जगह बनानी होगी। साइना को ओलंपिक में क्वालिफाई करने के लिए कुछ अच्छे नतीजे हासिल करने होंगे। आगामी हफ्तों में उन्हें स्विस ओपन (17-22 मार्च), इंडिया ओपन (24-29 मार्च) और मलयेशिया ओपन (21 मार्च से पांच अप्रैल) में हिस्सा लेना है।
पहली बार इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में खेल रहे उत्तराखंड के 18 वर्षीय लक्ष्य सेन ने विजयी आगाज किया। लक्ष्य ने पहले दौर में हांगकांग के च्युक यू ली को 59 मिनट तक चले मुकाबले में 17-21, 21-8, 21-17 से पराजित किया। टूर्नामेंट के पुरुष वर्ग में एकमात्र भारतीय उम्मीद बचे लक्ष्य ने दूसरे दौर में हार गए। पुरुष एकल मुकाबले में दूसरे वरीय और दुनिया के सातवें नंबर के खिलाड़ी डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसन ने सेन को 21-17, 21-18 से हराया। वह क्वार्टरफाइनल में जगह बनाने से चूक गए।
पी कश्यप पहले दौर में सिर्फ एक मिनट बाद ही शेसार हिरेन रुस्तावितो के खिलाफ मुकाबले से हटने का फैसला किया। वह उस समय 0-3 से पीछे थे। वहीं बीसाई प्रणीत पहले ही दौर में हार गए।