फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साल में चौथी बार सेमीफाइनल में हारीं साइना नेहवाल

Sat, 30 Apr 2016 07:02 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
एशियाई बैडमिंटन चैंपियनशिप में साइना नेहवाल की सेमीफाइनल में हार के साथ ही भारत की चुनौती समाप्त हो गई। वह इस साल चौथी बार सेमीफाइनल में पराजित हुई हैं।
विज्ञापन


चीन की यिहान वांग ने साइना नेहवाल को महिला एकल के सेमीफाइनल में 41 मिनट में सीधे गेमों में 21-16, 21-14 से पराजित कर दिया। ओलंपिक कांस्य पदक विजेता साइना की छठी वरीयता की वांग के खिलाफ यह 11वीं हार रही।

दुनिया की आठवें नंबर की खिलाड़ी साइना को लगातार चौथे टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा है। इससे पहले नेहवाल स्विस ग्रां प्री गोल्ड, इंडिया सुपर सीरीज और मलयेशिया सुपर सीरीज प्रीमियर ओपन के भी सेमीफाइनल में हार गईं थीं।
विज्ञापन


शुरुआत में साइना एक समय 3-0 से बढ़त पर थीं। उसके बाद उन्होंने अपनी बढ़त को 9-6 कर लिया था लेकिन उसके बाद चीनी प्रतिद्वंद्वी ने मैच पर नियंत्रण बना लिया और मध्यांतर के बाद आगे निकल गईं और उसके बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा।

दूसरे गेम में वांग ने शुरुआत से ही अपना दबदबा बना लिया था। वांग ने 5-0 की बढ़त हासिल कर ली थी। तीन मई की ओलंपिक क्वालीफिकेशन की समयसीमा से पहले यह अंतिम टूर्नामेंट था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें