भारत के जूनियर बैडमिंटन खिलाड़ी मैसनाम मीराबाई लुवांग बर्लिन में चल रहे जर्मनी जूनियर टूर्नामेंट में लड़कों के वर्ग में हमवतन इशान भटनागर को 21-6, 21-19 हराकर तीसरे दौर में पहुंच गए।
साई चरण कोया ने पोलैंड के पैट्रीक कोर्देक को 21-16, 21-16 से हराया। लड़कियों के वर्ग में सामिया इमाद फारूखी ने डेनमार्क की क्लारा लोबेर को 21-10, 21-17 और गायत्री गोपीचंद ने इंग्लैंड की अलेक्सांद्रा ओप्रिसन को 21-14, 21-15 से पराजित किया।
त्रिसा जौली ने जर्मनी की फेडिरिके रूडेर्ट को 21-17, 21-11 से और उत्तर प्रदेश की अमोलिका सिसोदिया ने स्विट्जरलैंड की कैरोलीन राक्लोज को 21-13, 21-8 से हराया। आशि रावत को हालांकि कोरिया की दा जीयोंग चुंग के हाथों 18-21, 12-21 से हार मिली। बालक वर्ग में किया। युगल स्पर्धा में काव्या गुप्ता और खुशी गुप्ता की जोड़ी ने जीत दर्ज की।