फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यूजीलैंड ओपन: साइना की नजरें सीजन के दूसरे खिताब पर

Mon, 29 Apr 2019 06:44 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
साइना नेहवाल - फोटो : pti
विज्ञापन

स्टार महिला शटलर साइना नेहवाल हाल में समाप्त हुई एशियाई बैडमिंटन चैंपियनशिप के क्वॉर्टरफाइनल में बाहर होने की निराशा को भूलकर मंगलवार से शुरू होने वाले न्यूजीलैंड ओपन में अच्छा प्रदर्शन करके खिताब जीतने की कोशिश करेंगी। दूसरी वरीयता प्राप्त साइना महिला एकल के पहले दौर में चीन की वांग झी का सामना करेंगी। 

विज्ञापन


विश्व में नौंवे नंबर की खिलाड़ी ने इस साल अभी तक केवल इंडोनशिया मास्टर्स में खिताब जीता है और उनकी निगाह एक और खिताब जीतने पर टिकी रहेंगी। पीवी सिंधु इस टूर्नमेंट में भाग नहीं ले रही हैं। एक अन्य भारतीय अनुरा प्रभुदेसाई का सामना महिला एकल में छठी वरीयता प्राप्त ली झूरेई से होगा। 

पुरूष एकल में बी साई प्रणीत, एच एस प्रणॉय और शुंभकर डे ने मुख्य ड्रॉ में सीधे प्रवेश किया है जबकि अजय जयराम, पारूपल्ली कश्यप और लक्ष्य सेन क्वॉलिफायर के जरिए मुख्य ड्रॉ में जगह बनाने की कोशिश करेंगे। पुरुष युगल में मनु अत्री और बी सुमित रेड्डी तथा महिला युगल में अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी भारत की अगुआई करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें