हांगकांग ओपन में बुधवार को भारत की उम्मीदों को करारा झटका लगा। भारत की स्टार शटलर साइना नेहवाल को विश्व की नंबर दो खिलाड़ी जापान की अकेन यामागुची ने 21-10, 10-21, 19-21 से हराकर हांगकांग ओपन से बाहर कर दिया।
बता दें कि हांगकांग ओपन के पहले दौर के इस मुकाबले में साइना ने पहला सेट 21-10 से अपने नाम किया था। हालांकि दूसरे और तीसरे सेट में जापानी खिलाड़ी ने साइना को गेम जितने का कोई मौका नहीं दिया और दोनों सेट आसानी से जीतकर मैच अपने नाम कर लिया।
वहीं अन्य भारतीय बैडमिंटन खिलाडी पीवी सिंधु हांगकांग ओपन के दूसरे दौर में पहुंच गई है। पीवी सिंधु ने पहले दौर के मुकाबले में थाईलैंड की निकोलस जिंदापोल को 21-15, 13-21, 21-17 से हराकर हांगकांग ओपन के दूसरे दौर में पहुंच गयी। अब दूसरे दौर के मुकाबले में पीवी सिंधु का सामना दक्षिण कोरिया की सुन जी युंग से होगा।