फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैयद मोदी बैडमिंटन चैंपियनशिप: साइना, समीर और कश्यप क्वार्टर फाइनल में

Thu, 22 Nov 2018 03:37 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
saina nehwal - फोटो : file photo
विज्ञापन

पूर्व चैंपियन साइना नेहवाल, मौजूदा चैंपियन समीर वर्मा और पारूपल्ली कश्यप ने अपना विजयी अभियान जारी रखते हुए गुरुवार को सैयद मोदी अंतरराष्ट्रीय विश्व सुपर टूर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। दूसरी वरीय और तीन बार की विजेता साइना ने हमवतन अमोलिका सिंह सिसौदिया को आसानी से 21-14, 21-9 से पराजित किया।

विज्ञापन


लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता साइना का सेमीफाइनल में सामना हमवतन रितुपर्णा दास से होगा, जिन्होंने श्रृति मुंदादा को 21-11, 21-15 से पराजित किया। साई उत्तेजिता राव ने हमवतन रेशमा कार्तिक को 21-12, 21-15 से हराया। उनका सामना पूर्व ओलंपिक चैंपियन और सातवीं वरीय ली जुरेई से होगा।
  
2012 और 2015 के चैंपियन कश्यप ने पहला गेम हारने के बाद जबरदस्त वापसी करते हुए इंडोनेशिया के फिरमान अब्दुल खोलिक को 9-21, 22-20, 21-8 से शिकस्त दी। सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए अब आठवीं वरीय कश्यप की भिड़ंत थाईलैंड के सिटीकोम थामिसन से होगी। स्विस ओपन चैंपियन और तीसरी वरीय समीर ने चीन के झाओ जुनपेंग को 22-20, 21-17 से हराकर चीन के ही झोउ जेकी से खेलने का हक पाया।
विज्ञापन


चौथी वरीय बी साई प्रणीत ने इंडोनेशिया के शेसार हिरेन रूस्तावितो को 21-12, 21-10 से पराजित किया। अगले दौर साई अब चीन के लु ग्वांग्झू से टकराएंगे जिन्होंने भारतीय खिलाड़ी शुभंकर डे को 13-21, 10-21 से बाहर का रास्ता दिखाया। 

सात्विक-अश्विनी की जोड़ी भी अंतिम-8 में
मिश्रित युगल में सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और अश्विनी पोनप्पा की जोड़ी भी अंतिम आठ में पहुंच गई। सात्विक-अश्विनी ने दूसरे दौर में हमवतन शिवम शर्मा और पूर्विशा एस राम को तीन गेम के मुकाबले में 12-21, 21-14, 21-15 से पराजित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें