फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साईं प्रणीत ने जीती सिंगापुर ओपन सीरीज, फाइनल में किदांबी को हराया

Sun, 16 Apr 2017 06:45 PM IST
amarujala.com- Presented by: मोहित
विज्ञापन
बी साई प्रणीत (फाइल फोटो)
विज्ञापन
शीर्ष भारतीय शटलर बी साई प्रणीत ने सिंगापुर ओपन सुपर सीरीज के फाइनल में किदांबी श्रीकांत को 17-21, 21-17, 21-12 से हरा दिया है। यह पहला ऐसा मौका था जब किसी सुपर सीरीज टूर्नामेंट में दो शीर्ष भारतीय शटलर पुरुष एकल वर्ग के फाइनल में आमने-सामने थे। वहीं इंडोनेशिया, डेनमार्क, चीन के बाद भारत चौथा ऐसा देश है जिसके दो शीर्ष खिलाड़ी ओपन सीरीज के फाइनल में पहुंचे थे।
विज्ञापन


बता दें कि प्रणीत पहली बार किसी सुपर सीरीज के टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचे थे उन्होंने बिना किसी दबाव के यह जीत हासिल की। इससे पहले प्रणीत ने सेमीफाइनल मुकाबले में एंथोनी सिनिसुका गिनटिंग को 21-13, 21-14 से हरा दिया था। जबकि दूसरे सेमीफाइनल में प्रणीत ने कोरिया के ली डोंग केयुन को 21-6, 21-8 की करारी मात दी थी।

वहीं क्वार्टर फाइनल में श्रीकांत ने बड़ा उलटफेर किया करते हुए टूर्नामेंट के पांचवी वरीय चीनी खिलाड़ी शी यूकी को 21-14, 21-16 से मात दी थी। इसके अलावा एक और क्वार्टर फाइनल में प्रणीत ने थाइलैंड के आठवीं वरीय खिलाड़ी तानोंगसाक साएनसोबोनसुक को एक घंटे 11 मिनट तक चले संघर्षपूर्ण मुकाबले में 15-21, 21-14, 21-19 से मात दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें