शीर्ष भारतीय शटलर बी साई प्रणीत ने सिंगापुर ओपन सुपर सीरीज के फाइनल में किदांबी श्रीकांत को 17-21, 21-17, 21-12 से हरा दिया है। यह पहला ऐसा मौका था जब किसी सुपर सीरीज टूर्नामेंट में दो शीर्ष भारतीय शटलर पुरुष एकल वर्ग के फाइनल में आमने-सामने थे। वहीं इंडोनेशिया, डेनमार्क, चीन के बाद भारत चौथा ऐसा देश है जिसके दो शीर्ष खिलाड़ी ओपन सीरीज के फाइनल में पहुंचे थे।
बता दें कि प्रणीत पहली बार किसी सुपर सीरीज के टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचे थे उन्होंने बिना किसी दबाव के यह जीत हासिल की। इससे पहले प्रणीत ने सेमीफाइनल मुकाबले में एंथोनी सिनिसुका गिनटिंग को 21-13, 21-14 से हरा दिया था। जबकि दूसरे सेमीफाइनल में प्रणीत ने कोरिया के ली डोंग केयुन को 21-6, 21-8 की करारी मात दी थी।
वहीं क्वार्टर फाइनल में श्रीकांत ने बड़ा उलटफेर किया करते हुए टूर्नामेंट के पांचवी वरीय चीनी खिलाड़ी शी यूकी को 21-14, 21-16 से मात दी थी। इसके अलावा एक और क्वार्टर फाइनल में प्रणीत ने थाइलैंड के आठवीं वरीय खिलाड़ी तानोंगसाक साएनसोबोनसुक को एक घंटे 11 मिनट तक चले संघर्षपूर्ण मुकाबले में 15-21, 21-14, 21-19 से मात दी थी।