फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Singapore Open: पीवी सिंधु ने सिंगापुर में लहराया तिरंगा, फाइनल में चीनी खिलाड़ी को हराकर साल का तीसरा खिताब जीता

Sun, 17 Jul 2022 05:13 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर

सार

पीवी सिंधु ने तीन सेट तक चले फाइनल मैच में चीन की वांग जी यी को 21-9, 11-21, 21-15 से मात दी। इस साल यह सिंधु का तीसरा खिताब है। इससे पहले वो सैयद मोदी इंटरनेशनल और स्विस ओपन में दो सुपर 300 खिताब जीत चुकी हैं।
विज्ञापन
पीवी सिंधु - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु ने सिंगापुर ओपन के फाइनल में चीनी खिलाड़ी को हराकर खिताब अपने नाम किया है। पीवी सिंधु ने तीन सेट तक चले फाइनल मैच में चीन की वांग जी यी को 21-9, 11-21, 21-15 से मात दी। इस साल यह सिंधु का तीसरा खिताब है। इससे पहले वो कोरिया ओपन और स्विस ओपन का खिताब जीत चुकी हैं। हालांकि, पहली बार उन्होंने सिंगापुर ओपन अपने नाम किया है। वो साइना नेहवाल के बाद दूसरी भारतीय महिला खिलाड़ी बनी हैं, जिन्होंने यह खिताब जीता है। वो यह खिताब जीतने वाली तीसरी भारतीय हैं। उनसे पहले साइना नेहवाल ने 2010 और साई प्रणीत ने 2017 में यह टूर्नामेंट जीता था।  
विज्ञापन


रोमांचक मुकाबले में जीतीं सिंधु
दुनिया की 11वें नंबर की खिलाड़ी वांग जी यी के साइना को काफी संघर्ष करना पड़ा। हालांकि, अंत में उन्होंने जीत हासिल की। इस मैच में सिंधु ने शानदार शुरुआत की थी और पहला गेम 21-9 के अंतर से अपने नाम किया। उन्होंने सिर्फ 12 मिनट में पहला गेम जीत लिया था। सिंधु ने लगातार 13 प्वाइंट हासिल किए थे। हालांकि, दूसरे गेम में चीनी खिलाड़ी ने वापसी की और 21-11 से दूसरा सेट जीत लिया। अब मैच बराबरी पर पहुंच चुका था और तीसरा सेट निर्णायक था। तीसरे सेट में दोनों खिलाड़ियों के बीच जबरदस्त मुकाबला हुआ और अंत में सिंधु ने 21-15 के अंतर से जीत हासिल की। इससे पहले सिंधु ने सेमीफाइनल मैच में जापान की साएना कावाकामी को 21-15, 21-7 के अंतर से हराया था।

राष्ट्रमंडल खेलों में पदक की उम्मीद बनी
राष्ट्रमंडल खेलों से पहले सिंधु का लय में लौटना भारत के लिए सुखद है। अब सिंधु से राष्ट्रमंडल खेलों में पदक की उम्मीद और ज्यादा हो गई है। सिंधु से पहले ही अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद थी, लेकिन उनके सिंगापुर ओपन जीतने के बाद उम्मीदें और बढ़ गई हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें