फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैडमिंटन: सिंधु ने की मारिन के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना, कहा- टोक्यो ओलंपिक मेें उसकी कमी खलेगी 

Wed, 02 Jun 2021 11:33 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

टोक्यो ओलंपिक में पदक की सबसे प्रबल दावेदार मारिन को अभ्यास के दौरान घुटने में चोट लगी और उन्होंने मंगलवार को खेलों से नाम वापिस ले लिया।
विज्ञापन
पीवी सिंधु, कैरोलिना मारिन - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने बुधवार को स्पेन की कैरोलिना मारिन के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि ओलंपिक खेलों में गत चैंपियन की कमी खलेगी। मारिन को घुटने की चोट के कारण ओलंपिक से नाम वापिस लेना पड़ा है। टोक्यो ओलंपिक में पदक की सबसे प्रबल दावेदार मारिन को अभ्यास के दौरान घुटने में चोट लगी और उन्होंने मंगलवार को खेलों से नाम वापिस ले लिया। रियो ओलंपिक फाइनल में मारिन से हारी सिंधु ने ट्विटर पर एक वीडियो संदेश में कहा, 'आपकी चोट के बारे में सुनकर दुख हुआ। उम्मीद है कि आप जल्दी स्वस्थ होकर मजबूती से वापसी करोगी।' सिंधु ने कहा, 'मुझे पिछले ओलंपिक याद है जब हम फाइनल खेले थे। तुम्हारे खिलाफ खेलना अच्छा लगा और इस बार कोर्ट पर तुम्हारी कमी खलेगी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें