फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्ल्ड चैंपियनशिप में काम आई विदेशी कोच किम की सलाह, जीत के लिए सिंधु ने अपने कोच को दिया श्रेय

Sun, 08 Sep 2019 08:35 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सिंधु/किम - फोटो : social media
विज्ञापन

विश्व चैंपियन पीवी सिंधू ने कहा कि भारत की विदेशी बैडमिंटन कोच किम जी ह्युन ने उन्हें खेल में बदलाव करने के जो सुझाव दिए उन पर काम करने से उन्हें काफी मदद मिली। ओलंपिक रजत पदक विजेता सिंधु ने हाल में बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप के फाइनल में जापान की नोजोमी ओकुहारा को हराया था।

विज्ञापन


यह पूछने पर कि किम की सलाह का उनके खेल पर क्या असर पड़ा, सिंधू ने कहा, ‘निश्चित तौर पर इसका काफी असर पड़ा क्योंकि वह पिछले कुछ महीनों से हमारे साथ हैं। बकौल सिंधू अधिक आक्रामक होने और तेज दिखाने का फायदा विश्व चैंपियनशिप में मिला। उन्होंने कहा, ‘चीन की चेन यूफेई और ओकुहारा के खिलाफ खेलते हुए मैं अधिक आक्रामक थी और तेज मूवमेंट कर रही थी, जिसकी जरूरत थी।’

यहां आयोजित सम्मान समारोह में उन्होंने कहा, उनके दिमाग में कुछ बदलाव थे और मुझे लगता है कि इससे काफी मदद मिली। हमने इस पर काम किया, बेशक गोपी सर के मार्गदर्शन में और यह काफी अच्छा रहा। मेरे कौशल में काफी इजाफा हुआ और अब भी काफी सुधार हो सकता है। यह पूछने पर कि क्या 2017 के फाइनल में ओकुहारा के खिलाफ मिली हार उनके दिमाग में थी तो सिंधू ने कहा कि ऐसा नहीं था।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘नहीं मुझे नहीं लगता कि मेरे दिमाग में ऐसा कुछ चल रहा था और साथ ही मैं काफी सकारात्मक थी। यह मेरे लिए नया मैच था। हम उसके बाद भी कुछ मैच खेले और यह मेरे लिए नया मुकाबला था।’

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें