फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री के बयान पर आया सिंधू का जवाब, कहा गोपी सर बेस्ट हैं

Thu, 25 Aug 2016 09:42 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
पीवी सिंधू - फोटो : PTI
विज्ञापन
तेलंगाना के उपमुख्यमंत्री मोहम्मद मेहमूद अली ने ओलंपिक सिल्वर मेडल विजेता पीवी सिंधू को सम्मान समारोह के दौरान ‘बेहतर’ कोच की पेशकश की थी। मगर पीवी सिंधू ने उनकी इस पेशकश को ठुकरा दिया है।
विज्ञापन


सिंधू ने कहा है कि गोपीचंद उनके लिए बेस्ट कोच हैं। उन्होंने मंत्री जी के बयान पर टिप्पणी करने से इंकार कर दिया।
  For me, Gopi sir is the best coach,don't want to say anything else: PV Sindhu on Telangana Deputy CM's statement — ANI (@ANI_news) 25 August 2016


एक इंटरव्यू के दौरान सिंधू ने अपने आगे के प्रोग्राम के बारे में बात की और कहा कि फिलहाल वो अगली सुपरसीरीज पर ध्यान केंद्रित कर रहीं हैं।

गोपीचंद का आया जवाब!

पीवी सिंधू - फोटो : getty
इस मुद्दे पर सिंधू के कोच और दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी पुलेला गोपीचंद ने भी अपनी राय जाहिर की है। उन्होंने कहा है कि मंत्री जी ने शायद अनजाने में कह दिया था। गोपीचंद फिलहाल बेहतर चीजों पर ध्यान केंद्रित करता चाहते हैं।
  Maybe he said it unknowingly,but I would rather focus on the positive things being said:Gopichand on Telangana Dy CM pic.twitter.com/EP7Vq5PTJS — ANI (@ANI_news) 25 August 2016


दरअसल गोपीचंद ने कहा था कि ओलंपिक मंच पर और पदक जीतने के लिए देश में बेहतर सिस्टम की जरूरत है। गोपीचंद ने कहा कि पदक कड़ी मेहनत के साथ अच्छे सिस्टम की नतीजा होते हैं।

 
विज्ञापन

क्या कहा था मंत्री जी ने!

पीवी सिंधू - फोटो : getty
असल में तेंलगाना के मंत्री मेहमूद अली ने सोमवार को उत्साह में कहा था कि वो अगली बार सिंधू को विदेशी कोच से ट्रेनिंग दिलाएंगे, ताकि वो गोल्ड मेडल जीत सकें।

मंत्री जी के बयान के बाद सिंधू ने कोच के रूप में गोपीचंद को ही चुना है। रियो ओलंपिक में सिंधू ने सिल्वर मेडल जीता था। वर्ल्ड नंबर वन कैरोलीना मरीन से हारने वाली सिंधू सिल्वर मेडल जीतने वाली देश की पहली महिला खिलाड़ी हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें