फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय बैडमिंटन चैम्पियनशिप में दिखेगी सिंधु-साइना की प्रतिद्वंद्विता

Mon, 11 Feb 2019 10:24 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
साइना-सिंधु
विज्ञापन

पीवी सिंधु और साइना नेहवाल सहित भारत के शीर्ष शटलर मंगलवार से गुवाहाटी में शुरू होने वाली 83वीं सीनियर राष्ट्रीय बैडमिंटन चैम्पियनशिप में जीत के लिए जोर लगाएंगे, जिसकी शुरूआत क्वालीफायर मुकाबलों से होगी। 

विज्ञापन


गत चैम्पियन साइना और पिछले चरण की उप विजेता सिंधु महिला टीम में आकर्षण का केंद्र होंगी। पुरूष एकल में हालांकि थोड़ी चमक फीकी हो जाएगी क्योंकि गत चैम्पियन एच एस प्रणय और उप विजेता किदाम्बी श्रीकांत के चोटिल होने के कारण इसमें नहीं खेलेंगे। 

इनकी अनुपस्थिति में पूर्व चैम्पियन समीर वर्मा और पारूपल्ली कश्यप पर सभी की निगाहें लगी होंगी। पिछले चरण में सेमीफाइनल तक पहुंचने वाले युवा लक्ष्मण सेन भी इस प्रभाव डालने का प्रयास करेंगे। 
विज्ञापन


बीडब्ल्यूएफ विश्व रैंकिंग में पुरूष और महिला एकल में 50 से नीचे की रैंकिंग वाले शीर्ष आठ खिलाड़ी सीधे प्री क्वार्टर से अपना सफर शुरू करेंगे। युगल में शीर्ष 50 में रहने वाली शीर्ष चार टीमें क्वार्टरफाइनल में खेलेंगी। एकल ड्रा में 16 वरीय खिलाड़ी होंगे, जबकि युगल में आठ जोड़ियों को वरीयता मिलेगी। 

साइना ने नये बीडब्ल्यूएफ सत्र की शुरूआत इंडोनेशिया मास्टर्स में खिताबी जीत से की है और वह इसी लय को जारी रखकर चौथी बार राष्ट्रीय ट्रॉफी हासिल करना चाहेंगी। महिला एकल में सिंधु और साइना के अलावा श्रेयसी परदेशी, अश्मिता चालिहा, कनिका कंवल, अरूणा प्रभुदेसाई, साई उत्तेजिता राव और आकर्षि कश्यप सीधे प्री क्वार्टर फाइनल में चुनौती पेश करेंगी। 

पुरुष एकल में समीर वर्मा, बी साई प्रणीत और पारूपल्ली कश्यप के अलावा शुभंकर डे, अंसल यादव, चिराग सेन, बोधित जोशी और कार्तिक जिंदल सीधे प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले के लिए उतरेंगे। इनपुट-भाषा

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें