फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंधु, साइना, श्रीकांत समेत 23 खिलाडियों को मिली टॉप्स में जगह 

Wed, 30 Jan 2019 09:13 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सिंधु, साइना और किदांबी
विज्ञापन

टोकियो ओलंपिक की तैयारियों के लिए स्पोट्र्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) ने पीवी सिंधु, साइना नेहवाल, किदांबी श्रीकांत, पैरा एथलीट वरुण भाटी, शरद कुमार समेत 23 खिलाडियों को टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम (टॉप्स) में शामिल कर लिया है। 

विज्ञापन


बैडमिंटन के सिंगल्स में समीर वर्मा और एचएस प्रणय को भी रखा गया है, जबकि डबल्स में सात्विकसाईराज रेंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी को भी टोकियो ओलंपिक की तैयारियों के लिए टॉप्स  की मदद मिलेगी।   
   
वहीं महिला डबल्स में अश्वनी पोनप्पा-एन सिक्की रेड्डी और मिक्स डबल्स में प्रणव चोपड़ा-एन सिक्की रेड्डी को इस साल अगस्त में होने वाली वल्र्ड चैंपियनशिप तक टॉप्स में रखा गया है। इन दोनों ही जोडिय़ों के प्रदर्शन को इस चैंपियनशिप केबाद परखकर उन्हें आगे टॉप्स में रखने के बारे में फैसला लिया जाएगा। 
विज्ञापन


पैरा एथलेटिक्स में सुमित, सुंदर सिंह गुर्जर, संदीप चौधरी, रिंकू (सभी जेविलन),  अमित सरोहा, विरेंदर और जयंती बेहरा को भी टॉप्स में जगह दी गई है। रियो पैरालंपिक गोल्ड मेडलिस्ट टी मरियप्पन, देवेंद्र झाझरिया के साथ दीपा मलिक निगरानी सूची में रखा गया है। पैरा शूटिंग में मनीष नरवाल, सिंहराज, दीपेंदर, अवनि लेखड़ा को भी टॉप्स में शामिल किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें