ओलंपिक की रजत पदक विजेता पीवी सिंधु, कांस्य पदक विजेता साइना नेहवाल और किदांबी श्रीकांत नानिंग(चीन) में 19 से 26 मई तक खेली जाने वाली सुदिरमन कप मिक्स्ड टीम बैडमिंटन चैंपियनशिप में 13 सदस्यीय भारतीय टीम की अगुआई करेंगे। भारतीय टीम को चीन और मलयेशिया के साथ ग्रुप डी में रखा गया है। भारत गोल्ड कोस्ट (ऑस्ट्रेलिया) में हुए पिछले संस्करण में क्वार्टर फाइनल में पहुंचा था।
टीम : पुरुष : श्रीकांत, समीर वर्मा, सात्विकसाईराज, चिराग शेट्टी, मनु अत्री, बी सुमित रेड्डी और प्रणव जेरी चोपड़ा। महिला : पीवी सिंधु, साइना नेहवाल, अश्विनी पोनप्पा, एन सिकी रेड्डी, पूर्विशा एस राम और जे मेघना।