फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीवी सिंधू फ्रेंच ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचीं 

Fri, 27 Oct 2017 09:24 PM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
विज्ञापन
पीवी सिंधू
विज्ञापन
भारत की पीवी सिंधू बैडमिंटन के फ्रेंच ओपन में सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। शुक्रवार को खेले गए क्वार्टरफाइनल मैच में उन्होंने चीन की चेन यूफी को हराया। फ्रांस की राजधानी पेरिस में खेल जा रहे फ्रेंच ओपन बैडमिंटन में सिंधू ने यूफी को मैच में कोई मौका नहीं दिया। 
विज्ञापन


दुनिया की नंबर दो महिला खिलाड़ी पीवी सिंधु शुरू से मैच पर हावी रहीं। पहला सेट उन्होंने 21-14 से आसानी से जीत लिया। दूसरे सेट में यूफी ने थोड़ा जोर लगाया। शुरुआती समय में वह आगे भी रहीं लेकिन बाद में मैच में पलटवार करते हुए सिंधू ने अपना दबदबा कायम किया। सिंधू ने दूसरा सेट भी 21-14 से जीत मैच अपने नाम कर लिया। दुनिया की 10 वें नंबर की चेन यूफी ने सिंधु को डेनमार्क ओपन के पहले राउंड में हराकर टूर्नामेंट से बाहर किया था। लेकिन इस मैच में सिंधू यूफी पर भारी पड़ीं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें