फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैडमिंटन रैंकिंगः सिंधु को नुकसान, टॉप-10 में कोई भी पुरुष भारतीय शटलर नहीं

Wed, 18 Mar 2020 10:20 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
पीवी सिंधु - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु को रैंकिंग में नुकसान झेलनी पड़ी है। सिंधु छठे नंबर से खिसकर अब सातवें पायदान पर पहुंच गईं हैं। तीन साल के बाद वो टॉप-6 से बाहर हुई हैं। स्पेन की कैरोलिना मारिन एक पायदान ऊपर छठे स्थान पर पहुंच गई हैं। ताइवान की ताई जू यिंग टॉप पर पहुंच गई हैं। जबकि पूर्व नंबर एक चीन की चेन यू फेई दूसरे नंबर आ गई हैं। 

विज्ञापन


साइना नेहवाल 20वें नंबर पर बरकरार हैं। पुरुष वर्ग में कोई भी भारतीय शटलर टॉप-10 में शामिल नहीं है। साई प्रणीत तीन पायदान खिसकर 13वें नंबर पर आ गए हैं। किदांबी श्रीकांत 20वें नंबर पर हैं।

सिंधु ने पिछले साल विश्व चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता था, लेकिन उसके बाद उन्हें लगातार हार का सामना करना पड़ा है। पिछले साल सितंबर में वे फ्रेंच ओपन और इस साल जनवरी में इंडोनेशिया मास्टर्स के क्वार्टरफाइनल तक ही पहुंच पाईं। साइना लगातार फिटनेस की समस्या से जूझ रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें