फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BWF World Tour Finals: फाइनल में हारी पीवी सिंधु, दक्षिण कोरिया की सेयॉन्ग ने सिर्फ 39 मिनट में हराया

Sun, 05 Dec 2021 02:30 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बाली

सार

भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु एक बार फिर बड़े मुकाबले में हार गई हैं। उन्हें बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर फाइनल्स के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा है। पिछले कई टूर्नामेंट से सिंधु सेमीफाइनल और फाइनल में पहुंचकर मैच हार रही हैं। 
विज्ञापन
पीवी सिंधु - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर फाइनल्स के फाइनल मैच में पीवी सिंधु को हार का सामना करना पड़ा है। दक्षिण कोरिया की सेयॉन्ग ने उन्हें सीधे सेटों में मात दी। सिर्फ 39 मिनट तक चले इस मैच में सिंधु कभी भी अपनी लय में नहीं दिखीं और उन्हें 21-16, 21-12 से हार का सामना करना पड़ा। मैच की शुरुआत से ही सेयॉन्ग ने शानदार खेल दिखाया और सिंधु को कभी भी वापसी करने का मौका नहीं दिया। दक्षिण कोरियाई खिलाड़ी ने शुरुआत से ही बढ़त बनाई और सिंधु सिर्फ इस बढ़त कम कर पाईं वो मैच में कभी भी सेयॉन्ग पर दबाव नहीं बना पाईं। 
विज्ञापन


सिंधु पिछले कई टूर्नामेंट के फाइनल और सेमीफाइनल में पहुंची हैं, लेकिन खिताब अपने नाम नहीं कर पाई हैं। इस टूर्नामेंट में भी उनके साथ ऐसा ही हुआ है। उन्हें अपने खेल और मानसिकता में बदलाव करना होगा और बड़े मैच के दबाव में आने से बचना होगा। सिंधु अक्सर ग्रुप स्टेज के मैचों में अच्छा प्रदर्शन करती हैं, लेकिन नॉक आउट मैचों में दबाव आकर बिखर रही हैं। दो बार की ओलंपिक चैंपियन को अपनी इस कमजोरी पर काम करना होगा। 

सेमीफाइनल में जापान की खिलाड़ी को दी थी मात
इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में सिंधु ने जापान की यामागूची को 21-15, 15-21, 21-19 से हराया था। कड़े मुकाबले में सिंधु ने पहला सेट जीता था, लेकिन दूसरे सेट में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद तीसरे सेट में दोनों खिलाड़ियों के बीच कड़ा संघर्ष चला और सिंधु ने अंत में 21-19 के करीबी अंतर से यह मैच अपने नाम किया था। इन दोनों खिलाड़ियों के बीच यह 21वां मुकाबला था और सिंधु ने जापानी खिलाड़ी पर 13-8 से बढ़त बना ली थी। वहीं सेयॉन्ग ने सेमीफाइनल में थाइलैंड की पॉर्नपावी चोचुवॉन्ग को 25-23 और 21-17 से हराया था। उन्होंने बाली में तीसरा खिताब जीत लिया है। 
विज्ञापन


तीसरे मैच में हार के बाद बेहतरीन वापसी
ग्रुप स्टेज के आखिरी मैच में सिंधु को थाइलैंड की पॉर्नपावी चोचुवॉन्ग ने 21-12, 19-21, 21-14 से हराया था। एक घंटा 11 मिनट तक चले इस मैच में सिंधु ने कड़ा संघर्ष किया और पहला सेट हारने के बाद दूसरे सेट में वापसी भी की। हालांकि थाइलैंड की खिलाड़ी ने तीसरा सेट जीतकर मैच अपने नाम कर लिया। इसके बाद सिंधु ने सेमीफाइनल मैच जीतकर उम्मीदें जगाई थी, लेकिन उन्हें फिर से हार का सामना करना पड़ा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें