फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडोनेशिया की भरपाई जापान में करना चाहेंगी सिंधु

Tue, 23 Jul 2019 08:15 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला

सार

-मंगलवार से शुरू हो रहे टूर्नामेंट में चीन की यूई के खिलाफ शुरुआत करेंगी भारतीय शटलर
-07 टूर्नामेंटों में से इस सत्र में कोई भी नहीं जीत पाई हैं सिंधु। सिर्फ एक फाइनल में पहुंचीं
-07 माह से कोई खिताब नहीं जीता हैं इस खिलाड़ी ने। आखिरी बार दिसंबर में जीती थी ट्रॉफी  
विज्ञापन
पीवी सिंधु - फोटो : pti
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सत्र के पहले खिताब की तलाश कर रही भारतीय शटलर पीवी सिंधु मंगलवार से शुरू हो रही जापान ओपन बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर सुपर 750 बैडमिंटन चैंपियनशिप को जीतकर इसे पूरा करना चाहेंगी। सिंधु को रविवार को इंडोनेशिया ओपन के फाइनल में जापान की अकाने यामागुची के हाथों शिकस्त का सामना करना पड़ा था।

विज्ञापन


यह उनका इस सत्र के सात टूर्नामेंट में से पहला खिताबी मुकाबला था। रियो ओलंपिक की रजत पदक विजेता सिंधु इस कसक को जापान में पूरा करना चाहेंगी। सिंधु अपने अभियान की शुरुआत चीन की हान यूई के खिलाफ करेंगी। दूसरे दौर में उनका सामना स्कॉटलैंड की क्रिस्टी गिलमोर या जापान की आया ओहोरी से होगा। पांचवीं वरीयता प्राप्त यह भारतीय खिलाड़ी इंडोनेशिया में यामागुची से मिली शिकस्त का बदला क्वार्टर फाइनल में ले सकती हैं। 

साइना की वापसी : फिटनेस समस्याओं के चलते इंडोनेशिया ओपन में भाग नहीं लेने वाली साइना नेहवाल भी कोर्ट पर वापसी करेंगी। आठवीं वरीयता प्राप्त साइना इकलौती भारतीय हैं, जिन्होंने मौजूदा सत्र में खिताब जीता है। वह अपने अभियान की शुरुआत थाईलैंड की बुसनान ओंगबुरूंगपान के खिलाफ करेंगी। इस खिलाड़ी के खिलाफ साइना का जीत हार का रिकॉर्ड 3-1 का है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीकांत और प्रणय होंगे आमने-सामने : पुरुष एकल के पहले ही दौर में दो शीर्ष भारतीय एचएस प्रणय और किदांबी श्रीकांत आमने-सामने होंगे। यह इन दोनों की छठी भिड़ंत होंगी। इससे पहले अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेले गए पांच मुकाबलों में से श्रीकांत ने चार और प्रणय ने एक जीता है। 

बी साई प्रणीत पहले दौर में जापान के केंता निशिमोतो से और समीर वर्मा डेनमार्क के आंद्रेस एंटोनसेन से खेलेंगे। सात्विकसाईराज और चिराग शेट्टी पहले दौर में इंग्लैंड के मार्कस इल्लिस और क्रिस लांग्रिज की जोड़ी का सामना करेगी। मनु अत्री और बी सुमीत रेड्डी के सामने मलयेशिया के गोह स्जे फई और नूर इज्जुद्दीन की चुनौती होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें