भारतीय बैडमिंटन स्टार और रियो ओलंपिक नें सिल्वर मेडल जीतने वाली पीवी सिंधू वर्ल्ड बैडमिंटन रैंकिंग्स में नंबर 2 पायदान पर पहुंच गई है। सिंधू ने हाल ही में रियो ओलंपिक की गोल्ड मेडलिस्ट कैरोलिना मरीन को 21-19, 21-16 से हराकर इंडियन ओपन सुपर सीरीज का खिताब अपने नाम किया था।
गौरतलब है कि सिंधू और मरीन के बीच ही रियो ओलंपिक का फाइनल हुआ था, जिसमें मरीन के हाथ बाजी लगी थी और सिंधू को हार का मुंह देखना पड़ा था। सिंधू यदि मलयेशियन ओपन जीत जातीं, तो वो पहले पायदान पर पहुंच सकती थीं, मगर पहले राउंड की हार के बाद उनका हाथ से यह मौका फिसल गया।
इंडियन ओपन के फाइनल में मरीन ने एक के बाद एक कई स्मैश लगाए, मगर वो सिंधू को रोकने के लिए नाकाफी थे। सिंधू ने दूसरी बार किसी सुपरसीरीज का खिताप अनपे नाम किया था। इससे पहले उन्होंने पिछले साल चीना सुपरसीरीज का खिताब जीता था।