भारत की महिला बैडमिंटन स्टार खिलाड़ी और ओलंपिक में सिल्वर मेडल विजेता पीवी सिंधू 4 अप्रैल से शुरू होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स से पहले चोटिल हो गई हैं। पीवी सिंधू के चोटिल होने से देश की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है। बता दें कि पिछले हफ्ते ही आईओए (इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन) ने सिंधू को कॉमनवेल्थ सेरेमनी में झंडा लेकर भारत का नेतृत्व करने की जिम्मेदारी सौंपी थी।
हालांकि
कॉमनवेल्थ गेम्स में उनके हिस्सा लेने की संभावनाएं अभी भी बरकरार हैं। बता दें कि कॉमनवेल्थ की तैयारी में जुटी सिंधू के दाएं टखने में प्रैक्टिस करते हुए मोच आ गई। इसकी जानकारी सिंधू के पिता पीवी रमन्ना ने दी। इस घटना के बाद उनके टखने का एमआरआई करवाया गया। अच्छी बात यह है कि अब तक आई रिपोर्ट्स में कोई घबराने वाली बात नहीं है।
उनके पिता ने बताया कि फिलहाल सिंधू को डॉक्टर्स ने आराम करने की सलाह दी है। आराम के बाद ही अब वह मैदान पर प्रैक्टिस के लिए उतरेंगी। मामूली सी मोच होने की वजह से उम्मीद है कि वह बहुत जल्दी ठीक हो जाएंगी और कॉमनवेल्थ में अपना सौ फीसदी देंगी।