फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Malaysia Masters Badminton: मलेशिया मास्टर्स के क्वार्टर-फाइनल में पहुंचीं पीवी सिंधू, प्रणय भी अंतिम-आठ में

Thu, 25 May 2023 05:09 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

लक्ष्य सेन हॉन्गकॉन्ग के एंगस एनजी का लोंग से 14-21, 19-21 से हार गए और उनका अभियान समाप्त हो गया।
विज्ञापन
पीवी सिंधु और एचएस प्रणय - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के स्टार शटलर पीवी सिंधू और एचएस प्रणय ने मलेशिया मास्टर्स बैडमिंटन के क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की कर ली है। गुरुवार को दो बार की ओलंपिक पदक विजेता और छठी वरीयता प्राप्त पीवी सिंधू ने जापान की आया ओहोरी को सीधे गेम में 21-16,21-11 से मात दी। यह मुकाबला 40 मिनट तक चला। सिंधू और ओहोरी के बीच अब तक 12 मुकाबले खेले गए हैं और उन सभी में सिंधू ने ओहोरी को हराया है। क्वार्टर-फाइनल में सिंधू चीन की यी मान हांग से भिड़ेंगी।
विज्ञापन

वहीं, प्रणय को चीन के शी फेंग ली को हराने के लिए खासा मेहनत करनी पड़ी और तीन मुश्किल गेम के बाद उन्हें जीत मिली। विश्व रैंकिंग में नौवें स्थान पर काबिज प्रणय को पहले गेम में 21-13 से हार मिली थी। इसके बाद उन्होंने शानदार वापसी करते हुए विश्व नंबर 11 फेंग ली को अगले दो गेमों में 21-16 और 21-11 से शिकस्त दी। यह मैच एक घंटा दस मिनट तक चला। प्रणय अपने अगले मुकाबले में जापान के केंता निशीमोतो से होगा।
विज्ञापन

वहीं, श्रीकांत ने इंडिया ओपन चैंपियन और थाईलैंड के आठवें वरीय कुनलावुत वितिदसर्न पर जीत हासिल की। मैच में 0-3 के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड के साथ आते हुए श्रीकांत ने वितिदसर्न पर 21-19, 21-19 से जीत दर्ज की और क्वार्टर फाइनल में भी जगह बनाई। अब वह 2021 विश्व चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता इंडोनेशियाई क्वालिफायर क्रिश्चियन एडिनाटा से भिड़ेंगे। लक्ष्य सेन हॉन्गकॉन्ग के एंगस एनजी का लोंग से 14-21, 19-21 से हार गए और उनका अभियान समाप्त हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें