विश्व चैंपियन पीवी सिंधु ने श्रियांशी परदेसी को हराया जिससे हैदराबाद हंटर्स ने रविवार को पांचवीं प्रीमियर बैडमिंटन लीग के रोमांचक मुकाबले में मुंबई रॉकेट्स को 4-3 से शिकस्त दी।
हैदराबाद की टीम एक समय 0-3 से पिछड़ रही थी लेकिन सिंधु की अगुआई में जोरदार वापसी करने में सफल रही। सिंधु ने श्रियांशी के खिलाफ से जीत दर्ज की।
हैदराबाद के प्रियांशु राजावत ने इसके बाद कोरिया के ली डोंग क्युन को 15-13 15-9 से हराया जबकि व्लादिमीर इवानोव और एन सिक्की रेड्डी ने मिश्रित युगल में केएस रांग और पिया बर्नाडेथ को 15-8 15-8 से हराकर अपनी टीम को जीत दिलाई।