फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PBL3: पीवी सिंधु ने वर्ल्ड नंबर-1 खिलाड़ी ताए जु यिंग को दी करारी शिकस्त

Sun, 07 Jan 2018 08:54 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
पीवी सिंधु
विज्ञापन

रियो ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु ने चेन्नई स्मैशर्स की तरफ से खेलते हुए प्रीमियर बैडमिंटन लीग (पीबीएल) सीजन-3 मुकाबले में अहमदाबाद स्मैश मास्टर्स के लिए खेल रहीं वर्ल्ड नंबर-1 खिलाड़ी ताइवान की ताए जु यिंग को हरा दिया।

विज्ञापन


चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में भारत की शीर्ष महिला बैडमिंटन खिलाड़ी ने यिंग को 15-11, 10-15, 15-12 से शिकस्त दी। इस जीत के साथ सिंधु एक बार फिर पीबीएल में जीत की पटरी पर लौट आई हैं। सिंधु को अपने पिछले मैच में दिल्ली डैशर्स की सुंग जी हुआन के हाथों हार मिली थी, जिससे उनका आठ मैचों से चला आ रहा, विजय रथ रुक गया था।

पढ़ेंः- स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी कैरोलिना मरीन नए साल में यह कमाल करना चाहती हैं
विज्ञापन


सिंधु की जीत ने चेन्नई को अहम एक अंक दिलाया और वह 1-1 की बराबरी करने में सफल रहा। मेजबान टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। उसे दिन के पहले ही मुकाबले में हार मिली। पुरुष युगल में क्रिस एडकॉक और यांग ली की जोड़ी को अहमदाबाद के ली चुन हेइ रेगीनाल्ड और किदांबी नंदगोपाल की जोड़ी ने 15-13, 15-12 से हराया।

विज्ञापन

पीवी सिंधु - फोटो : indianexpress
इस अहम मुकाबले में यिंग ने जोरदार शुरुआत की और पहले गेम में एक समय 5-2 की बढ़त हासिल कर ली। इसके बाद वह 7-3 की बढ़त पर पहुंच गई, लेकिन सिंधु ने वापसी करते हुए स्कोर 4-7 और फिर 5-7 कर दिया, लेकिन यिंग ने 8-5 स्कोर के साथ ब्रेक लिया। इसके बाद हालांकि सिंधु ने अपने खेल का स्तर उठाया और 15-11 से यह गेम अपने नाम किया।

दूसरे गेम में सिंधु ने बढ़त के साथ शुरुआत की। उन्होंने 2-0 की बढ़त ले ली। लेकिन यिंग ने वापसी करते हुए स्कोर 8-8 कर दिया। इसके बाद यिंग ने लगातार पांच अंक लेते हुए स्कोर 13-8 कर लिया। सिंधु ने यहां एक लिया, लेकिन इसके बाद यिंग ने लगातार दो अंक लेते हुए गेम अपने नाम किया।

सिंधु ने तीसरे गेम में अच्छी शुरुआत करते हुए 4-1 की बढ़त ले चुकी थीं लेकिन यिंग ने वापसी करते हुए 4-4 की बराबरी कर ली। इसके बाद दोनों के बीच आगे निकलने की होड़ चली और दोनों खिलाड़ी 10-10 बराबरी पर आ गए। इसके बाद सिंधु ने दो अंक लिए और 12-10 से आगे हो गईं। यिंग कहां हार मानने वाली थीं। एक अंक लेकर उन्होंने स्कोर 11-12 कर लिया। फिर सिंधु ने तीन अंक लिए और स्कोर 14-12 हो गया।

इसके बाद सिंधु ने एक अंक लेते हुए यह अहम मुकाबला जीतकर अपनी टीम को अंक दिलाया और साथ ही साथ पीबीएल में ताए जु यिंग को हराकर जीत दर्ज की। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें