ओलंपिक रजत पदक विजेता पीवी सिंधु की बदौलत हैदराबाद हंटर्स ने मंगलवार को पीबीएल के चौथे सीजन में नार्थ ईस्टर्न वॉरियर्स पर धामकेदार जीत दर्ज कर नए साल की शानदार शुरुआत की। पुणे के श्री छत्रपति शिवाजी स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स स्टेडियम में खेले गए हैदराबाद ने नार्थ ईस्टर्न वॉरियर्स को 5-0 से करारी शिकस्त दी।
पहले मुकाबले में हंटर्स की तरफ से किम सा रांग और इयोम ह्ये योम की जोड़ी को हार का सामना करना पड़ा। वॉरियर्स की तरफ से लियाओ मिन चुन और किम हा ना ने किम सा रांग और इयोम ह्ये योम की जोड़ी को 15-8, 15-14 से हराया। वहीं, मेंस सिंगल्स मुकाबले में ली ह्यून इल ने हंटर्स के लिए ट्रम्प मैच खाला और वॉरियर्स के थोंगसाक साएनसोमबूनसुक को 10-15, 15-13, 15-9 से हराया।
इसके बाद वूमेंस सिंगल्स मुकाबले में सिंधु ने साइना को 11-15, 15-9, 15-5 से हराया। वहीं, एक और में स सिंगल्स मैच में हंटर्स के मार्क कालोउ ने वॉरियर्स के तियान होवेई को 15-11, 15-14 से हराया, जबकि मिक्स्ड डबल्स मुकाबले में बी लसारा और केएस रांग की जोड़ी ने सीयोंग और चुन की जोड़ी को 15-10, 12-15, 15-14 से हराया।