फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्रेंच ओपन: सिंधू और अश्मिता ने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई, जापान की खिलाड़ियों को हराया; आयुष-तन्वी बाहर

Thu, 22 Oct 2026 08:49 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस

सार

  • भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधू और अश्मिता चालिहा ने फ्रेंच ओपन के महिला एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।
  • सिंधू और अश्मिता ने अपने-अपने मुकाबले में जापानी खिलाड़ी को हराया।
  • भारत के दो अन्य खिलाड़ी तन्वी शर्मा और आयुष शेट्टी को हालांकि, हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
पीवी सिंधू - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू और युवा भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी अश्मिता चालिहा ने गुरुवार को फ्रेंच ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला एकल क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। सिंधू और अश्मिता ने जापान की खिलाड़ियों क्रमश: रिको गुंजी और अकाने यामागुची को सीधे गेम में हराकर अंतिम आठ में प्रवेश किया।
विज्ञापन


अश्मिता ने किया उलटफेर 
गैर वरीय अश्मिता दिन की सबसे बड़ी स्टार रहीं। उन्होंने दूसरे दौर के मुकाबले में दुनिया की नंबर दो और तीसरी वरीयता प्राप्त यामागुची को 37 मिनट में 21-19, 21-18 से हराकर उलटफेर किया। इसके बाद सिंधू ने 44 मिनट तक चले मुकाबले में गुंजी को 21-12, 21-16 से शिकस्त देकर क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की की। इससे पहले आयुष शेट्टी और तन्वी शर्मा अपने-अपने प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में हारकर बाहर हो गए।

तन्वी और आयुष हारे 
भारतीय खिलाड़ियों में सबसे पहले कोर्ट पर उतरीं तन्वी को दुनिया की नंबर एक और शीर्ष वरीयता प्राप्त दक्षिण कोरिया की आन से यंग के खिलाफ 37 मिनट तक चले महिला एकल मुकाबले में 11-21, 14-21 से हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद शेट्टी ने जापान के छठी वरीयता प्राप्त कोडाई नाराओका के खिलाफ पुरुष एकल के दूसरे दौर के मुकाबले में चोट के कारण मैच छोड़ दिया। शेट्टी जब मुकाबले से हटे तब 17-21, 6-11 से पीछे चल रहे थे। हालांकि, उनकी चोट के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई। शेट्टी ने इससे पूर्व पहले दौर में हमवतन किदांबी श्रीकांत को हराकर टूर्नामेंट के अगले दौर में जगह बनाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें