फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडोनेशिया ओपन: खिताबी सूखा खत्म करना चाहेंगी सिंधू, श्रीकांत पर भी निगाहें

Tue, 16 Jul 2019 08:19 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सिंधु और किदांबी
विज्ञापन

एक महीने के ब्रेक के बाद तरोताजा महसूस कर रही ओलंपिक रजत पदक विजेता पीवी सिंधू मंगलवार से यहां शुरू हो रहे इंडोनेशिया ओपन बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर सुपर सुपर 1000 टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती की अगुआई करेंगी। सिंधू साथ ही मौजूदा सत्र में खिताब के सूखे को भी खत्म करने की कोशिश करेंगी। सिंधू पिछले साल दिसंबर में विश्व टूर फाइनल्स में स्वर्ण पदक जीतने के बाद कोई खिताब नहीं जीत पाई है। सिंधू मौजूदा सत्र के छह टूर्नामेंटों में से एक के भी फाइनल में नहीं पहुंची। वह दो बार सेमीफाइनल में पहुंच पाईं। पांचवीं वरीय सिंधू अपने अभियान की शुरुआत जापान की अया ओहोरी के खिलाफ करेंगी। क्वार्टर फाइनल में उनका सामना जापान की नोजोमी ओकुहारा से हो सकता है। मलयेशिया मास्टर्स के साथ इस साल खिताब जीतने वाली एकमात्र भारतीय खिलाड़ी साइना नेहवाल चोटों से जूझ रही हैं और वह इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लेंगी। 

विज्ञापन

 

Trending Videos
विज्ञापन

श्रीकांत जापान के निशिमोतो के खिलाफ करेंगे शुरुआत:

किदांबी श्रीकांत
पुरुष वर्ग में दुनिया के नौवें नंबर के खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत जापान के केंता निशिमोतो के खिलाफ अपनी फॉर्म और फिटनेस को परखेंगे। श्रीकांत को सुदिरमन कम से पहले घुटने में चोट लग गई थी।। श्रीकांत इस साल इंडिया ओपन के फाइनल में पहुंचे थे। बी साई प्रणीत पहले दौर में हांगकांग के वोंग विंग की विंसेंट से, जबकि एचएस प्रणय चीन के दूसरे वरीय शी युकी से टकराएंगे। अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी की महिला युगल जोड़ी का सामना पहले दौर में विवियन हू और याप चेंग वेन की मलयेशियाई जोड़ी से होगा। सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी को भी गोह जे फेइ और नूर इजुद्दीन की मलयेशिया की जोड़ी से भिड़ना है। प्रणव जैरी चोपड़ा और सिक्की की मिश्रित युगल जोड़ी अपने अभियान की शुरुआत रोबिन टेबलिंग और सेलेना पिएक की नीदरलैंड की जोड़ी के खिलाफ करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें