फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप: प्रणीत और सिंधु क्वार्टरफाइनल में, साइना-श्रीकांत और प्रणय बाहर

Fri, 23 Aug 2019 09:45 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सिंधू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दो बार की रजत पदक विजेता विजेता पीवी सिंधु ने फिर से दमदार प्रदर्शन करके गुरुवार को यहां बीडब्ल्यूएफ विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। सिंधु ने महिला एकल के प्री क्वार्टर फाइनल में अमेरिका की बीवान च्यांग को 21-14, 21-6 से हराया। इस मैच को जीतने में उन्होंने केवल 34 मिनट का समय लिया। पांचवीं वरीयता प्राप्त भारतीय पिछले साल इंडिया ओपन के फाइनल में अपनी नौंवी वरीयता प्राप्त प्रतिद्वंद्वी से हार गई थी। सिंधु क्वार्टर फाइनल में चीनी ताइपै की दूसरी वरीयता प्राप्त ताइ जु यिंग से भिड़ेगी। 

विज्ञापन


दूसरी ओर भारत की एक ओर शीर्ष शटलर साइना नेहवाल को हारकर बाहर होना पड़ा। वर्ष 2017 में कांस्य और 2015 में रजत पदक जीतने वाली साइना को डेनमार्क की मिया ब्लीकफेल्ड ने 15-21, 27-25, 21-12 से दी शिकस्त दी। साइना एक घंटे 12 मिनट तक चले मुकाबले में पहला गेम जीतने के बाद अगले दो गेम और मैच हारकर बाहर हो गईं।

पुरूष एकल में बी साई प्रणीत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दुनिया के आठवें नंबर के खिलाड़ी एंथोनी सिनिसुका गिनटिंग को हराकर अंतिम आठ में जगह बनाई, लेकिन के श्रीकांत और एचएस प्रणय को हार का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन


दुनिया के 19वें नंबर के खिलाड़ी प्रणीत ने 42 मिनट में छठे वरीय इंडोनेशिया के एंथोनी को 21-19 21-13 से हराया। क्वार्टर फाइनल में प्रणीत का सामना इंडोनेशिया के एक अन्य खिलाड़ी चौथे वरीय और एशियाई खेलों के गत चैंपियन जोनाथन क्रिस्टी से हो सकता है।

सातवीं वरीयता प्राप्त श्रीकांत को प्री क्वार्टर फाइनल में थाईलैंड के कांताफोन वांगचारोन से 14-21, 13-21 से हार का सामना करना पड़ा। यह मैच 40 मिनट तक चला। इससे पहले प्रणय ने दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी केंतो मोमोता को पहले गेम में कड़ी टक्कर दी लेकिन इसके बावजूद जापान के खिलाड़ी को 21-19 21-12 से जीत दर्ज करने से नहीं रोक पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें