फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जापान ओपन: गैरवरीय सयाका ने छुड़ाए सिंधु के पसीने, संघर्ष के बाद दूसरे दौर में पहुंची भारतीय शटलर

Wed, 12 Sep 2018 06:44 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
पीवी सिंधु
विज्ञापन

दिग्गज भारतीय शटलर पीवी सिंधु को जापान ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप के पहले ही दौर में जीत के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ा। हालांकि पुरुष वर्ग में किदांबी श्रीकांत और एचएस प्रणय आसानी से दूसरे दौर में पहुंच गए। दुनिया की तीसरे नंबर की खिलाड़ी सिंधु को गैर वरीय स्थानीय खिलाड़ी सयाका ताकाहाशी के खिलाफ जीत दर्ज करने के लिए 53 मिनट तक पसीना बहाना पड़ा। 

विज्ञापन


रियो ओलंपिक की रजत पदक विजेता सिंधु ने मुकाबला 21-17, 7-21, 21-13 से जीता। अब अगले दौर में एशियाई खेलों की रजत पदक विजेता सिंधु का सामना चीन की फांग्जो गाओ से होगा, जिन्होंने अन्य भारतीय वैष्णवी रेड्डी को 21-10,21-8 से बाहर का रास्ता दिखाया। मिश्रित युगल में प्रणव जैरी चोपड़ा और एन सिक्की रेड्डी की जोड़ी मैथ्यू फोगार्टी और इसाबेल झोंग की मलयेशियाई जोड़ी को 21-9, 21-6 से मात देकर दूसरे दौर में पहुंची। 

प्रणय ने क्रिस्टी को हराकर किया उलटफेर : पुरुष वर्ग में प्रणय ने एशियाई खेलों के चैंपियन इंडोनेशिया के जोनाथन क्रिस्टी को पहले ही दौर में हराकर बड़ा उलटफेर किया। जकार्ता में दूसरे दौर में ही बाहर होने वाले प्रणय ने क्रिस्टी को 21-18, 21-17 से मात दी। अगले दौर में उनकी भिड़ंत इंडोनेशिया के ही एंथोनी सिनीसुका से होगी। राष्ट्रमंडल खेलों के रजत पदक विजेता श्रीकांत ने चीन के युशियांग हुआंग को 21-13, 21-15 से हराया। दूसरे दौर में श्रीकांत की टक्कर हांगकांग के विसेंट वोंग विंग से होगी।
विज्ञापन


समीर हारे : समीर वर्मा को कोरिया के ली डोंग क्युन के हाथों संघर्षपूर्ण मुकाबले में 18-21,22-20,10-21 से शिकस्त का सामना करना पड़ा। मिश्रित युगल में सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और अश्विनी पोनप्पा की जोड़ी भी चीन के यिल्यू वैंग और डोंगपिंग हुआंग से 13-21, 17-21 से हार झेलनी पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें