फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्री क्वार्टर फाइनल में सिंधु और प्रणॉय, कश्यप ने पार की थाईलैंड ओपन के पहले दौर की बाधा

Thu, 12 Jul 2018 06:53 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
पीवी सिंधु
विज्ञापन

रियो ओलंपिक की रजत पदक विजेता शटलर पीवी सिंधु और एचएस प्रणॉय ने थाईलैंड ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप में जीत के साथ आगाज करते हुए प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। राष्ट्रमंडल खेलों की उपविजेता सिंधु ने बुल्गारिया की लिंडा जेटचिरी को आसानी से 21-8, 21-15 से पराजित किया। अब अगले दौर में दुनिया की तीसरे नंबर की खिलाड़ी सिंधु का सामना हांगकांग की यिप पुई यिन से होगा। 

विज्ञापन


टखने की चोट से उबरने के बाद अपना दूसरा टूर्नामेंट खेल रहे प्रणॉय ने स्पेन के पाब्लो अबियान को 21-16, 21-19 से हराया। चौथे वरीय प्रणॉय की टक्कर बृहस्पतिवार को इंडोनेशिया के सोनी देई कुनकोरो से होगी। पिंडली में चोट के बाद वापसी करने वाले 2014 राष्ट्रमंडल खेलों के चैंपियन पी कश्यप ने कनाडा के जासन एंथोनी को 21-15, 21-17 से मात दी। प्री क्वार्टर फाइनल में कश्यप की भिड़ंत जापान के केंता तसुनेयामा से होगी। 

अत्री-रेड्डी की जोड़ी भी आगे बढ़ी : पुरुष युगल में मनु अत्री और बी सुमित रेड्डी की जोड़ी ने चीनी ताइपे के चेन हुंग लिंग और वांग चि-लिन को 21-18,15-21, 21-17 से हराकर अंतिम 16 में जगह बनाई। 
विज्ञापन


समीर व वैष्णवी हारे : स्विस ओपन चैंपियन समीर वर्मा को थाईलैंड के थानोगसाक सेनसोमबूनसुक से 18-21,16-21 से और वैष्णवी रेड्डी को सयाका सातो के हाथों 13-21,17-21 से शिकस्त मिली। पुरुष युगल में अर्जुन एमआर व रामचंद्रन श्लोक और मंडीराजू अनिलकुमार राजू और वेंकेट गौरव प्रसाद की जोड़ी भी पहले ही दौर में हार गईं। महिला युगल में मेघना और पूर्विशा, जबकि मिश्रित युगल में सौरव शर्मा और अनुष्का पारिख भी हार गए।   

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें