फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंधु के वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद गुरु गोपीचंद ने जताई चिंता, बैडमिंटन के भविष्य को लेकर दी राय

Wed, 28 Aug 2019 09:20 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
पुलेला गोपीचंद - फोटो : Social media
विज्ञापन

भारत पीवी सिंधू के रूप में अपने पहले विश्व चैंपियन की सफलता का जश्न मना रहा है, लेकिन राष्ट्रीय बैडमिंटन कोच पुलेला गोपीचंद भविष्य को लेकर चिंता में हैं। उनका कहना है कि देश ने प्रशिक्षकों में पर्याप्त निवेश नहीं किया है। हम स्तरीय कोच तैयार नहीं कर पा रहे हैं और यह ट्रेनिंग कार्यक्रम नहीं है। यह हमारे आसपास के माहौल से जुड़ा मामला है। इसलिए हमें इस खाई को पाटने के लिए कड़ी मेहनत करने की जरूरत है।

विज्ञापन


द्रोणाचार्य अवार्ड से सम्मानित गोपीचंद ने सिंधु के अलावा साईना नेहवाल, किदाम्बी श्रीकांत, साईं प्रणीत जैसे खिलाड़ियों को कोचिंग दी है और अंतरराष्ट्रीय स्तर का खिलाड़ी बनाया है। बैडमिंटन खिलाड़ियों के लिए गोपीचंद अकादमी चलाने वाले पूर्व आल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियन गोपीचंद ने कहा कि देश में बहुत प्रतिभाएं हैं लेकिन उनको सही प्रशिक्षण देने के लिए प्रशिक्षकों की कमी है। गोपीचंद ने कहा कि हमें खिलाड़ियों को स्तरीय प्रशिक्षण मुहैया कराने के लिए प्रशिक्षकों पर भी निवेश करने की जरुरत है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें