फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु गोपीचंद ने सिंधू को दी सलाह, व्यस्त कार्यक्रम के साथ बिठाएं सामंजस्य

Sat, 25 Jan 2020 07:56 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
पुलेला गोपीचंद
विज्ञापन

भारतीय बैडमिंटन टीम के मुख्य राष्ट्रीय कोच पुलेला गोपीचंद ने स्वीकार किया है कि बीडब्ल्यूएफ के व्यस्त कार्यक्रम के कारण परेशानियां हो रही हैं लेकिन इसके साथ ही उनका मानना है कि पीवी सिंधू जैसी खिलाड़ी को इसको लेकर शिकायत करने के बजाय इससे सामंजस्य बिठाना होगा। गोपीचंद को उम्मीद है कि रियो ओलंपिक की रजत पदक विजेता सिंधू टोक्यो ओलंपिक में पदक जीतने में सफल रहेगी। 

विज्ञापन


सिंधू ने पिछले साल विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता लेकिन वह कोई अन्य टूर्नामेंट नहीं जीत पाई। गोपीचंद ने कहा, ‘मेरा मानना है कि व्यस्त कार्यक्रम शीर्ष खिलाड़ियों के लिए समस्या रहा है लेकिन यह मसला सभी खिलाड़ियों से जुड़ा है। शीर्ष खिलाड़ी होने के नाते यह उनका (सिंधू) का कर्तव्य है कि वह शिकायत किए बिना इससे सामंजस्य बिठाए।’ उन्होंने कहा, ‘सिंधू अपनी कुछ गलतियों पर काम कर रही है और उम्मीद है कि हम इनका समाधान निकालने में सफल रहेंगे।’ 

गोपीचंद को विश्वास है कि सिंधू ओलंपिक के समय पासा पलटने में सफल रहेगी। उन्होंने कहा, ‘हमारे पास अच्छी टीम है जिसमें कोच के रूप में पार्क (ताइ सैंग) हैं, हमारे पास श्रीकांत ट्रेनर है और फिजियो हैं। उम्मीद है कि आने वाले महीनों और ओलंपिक से पहले हम अच्छी तैयारी करेंगे। ’ 

विज्ञापन
विज्ञापन

साइना, सिंधू को एक साथ संभालना मुश्किल

वहीं गोपीचंद ने यह माना कि साइना नेहवाल और पीवी सिंधू को एक साथ संभालना उनके लिए मुश्किल था और वह इन दोनों खिलाड़ियों में से किसी एक को अपना चहेता नहीं चुन सकते। गोपीचंद ने उन्होनें दोनों खिलाड़ियों को अपने बच्चे की तरह माना। उन्होंने कहा, ‘‘अगर मैं किसी को अपना छात्र बनाता हूं तो उसे अपने बच्चे जैसा मानता हूं"।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें