फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीबीएल: शुभंकर ने दिलाई अवध वॉरियर्स को नॉर्थ ईस्टर्न पर रोमांचक जीत  

Fri, 24 Jan 2020 09:01 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
shubhankar dey
विज्ञापन

शुभंकर डे ने निर्णायक मुकाबले में टी सेनसोमबूनसुक को 15-9,15-13 से हराकर अवध वॉरियर्स को प्रीमियर बैडमिंटन लीग (पीबीएल) में 4-3 से रोमांचक जीत दिलाई। नार्थ ईस्टर्न के ली च्युक यिअू (ट्रंप मैच) ने वोंग विंग की विंसेंट को 13-15, 15-10, 15-11 से और मिशेल ली ने बेईबेन झांग को 15-13, 15-14 हराकर नॉर्थ को 3-1 से बढ़त दिलाई थी।

विज्ञापन


क्रिस्टीना पैडरसन और केएस ह्युन ने मिश्रित युगल के पहले ही मुकाबले में बोडिन इसारा और किम हा ना को 8-15, 15-11, 15-14 से हराकर वॉरियर्स को बढ़त दिलाई थी। चौथे मुकाबले में वॉरियर्स के ह्युन व एसबी चेओल (ट्रंप मैच) ने केपी गर्ग व एलवाई डे को 8-15,15-14,15-12 से हराया। इससे स्कोर 3-3 से बराबर हो गया। निर्णायक मुकाबले में शुभंकर ने सेनसोमबूनसुक को हराकर वॉरियर्स को सत्र की पहली जीत दिला दी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें