फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंधु और मारिन के बीच मुकाबले से होगा पीबीएल का आगाज

Sat, 22 Dec 2018 10:37 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रियो ओलंपिक की चैंपियन कैरोलिना मारिन और उपविजेता पीवी सिंधु के बीच मुकाबले के साथ शनिवार से प्रीमियर बैडमिंटन लीग (पीबीएल) के चौथे सत्र का आगाज हो जाएगा। स्पेनिश खिलाड़ी मारिन पुणे सेवन एसेस और सिंधु घरेलू टीम हैदराबाद हंटर्स की ओर से उतरेंगी।

विज्ञापन


सिंधु पिछले साल चेन्नई स्मैशर्म की ओर से खेली थीं। उनके शानदार खेल से चेन्नई ने मुंबई रॉकेट्स को 4-3 से मात देकर खिताब जीता था। इंटरनेशनल लेवल पर सिंधु और मारिन में 13 मुकाबले खेले गए हैं जिसमें से छह भारतीय और सात स्पेनिश खिलाड़ी ने जीते हैं।

इन दोनों के अलावा साइना नेहवाल, किदांबी श्रीकांत, एचएस प्रणय, लक्ष्य सेन, टॉमी सुगियार्तो, आंद्रेस एंटोनसेन, सोन वान हो, बेईवान झांग, राजीव ओसेफ, क्विटर एलेक्सन और क्रिस्टी गिलमौर भी आकर्षण का केंद्र होंगे।

विज्ञापन

अब तक के चैंपियन

 विजेता          उपविजेता          वर्ष
चेन्नई स्मैशर्म   मुंबई रॉकेट्स     2017
दिल्ली डैशर्स   मुंबई रॉकेट्स     2016
हैदराबाद हॉटशॉट अवध वॉरियर्स 2013
विज्ञापन

ये हैं टीमें

टूर्नामेंट में पहली बार नौ टीमें खेलेंगी। इस बार तीन नई टीमें (अहमदाबाद, नॉर्थ ईस्ट और पुणे) होंगी। इनमें दिल्ली डैशर्स, अहमदाबाद स्मैश मास्टर्स, अवध वॉरियर्स, बेंगलुरु रैप्टर्स, मुंबई रॉकेट्स, हैदराबाद हंटर्स, चेन्नई स्मैशर्स, नॉर्थ ईस्टर्न वॉरियर्स, पुणे 7 एसेस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें