फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PBL 4: सिंधु ने किया शानदार आगाज, पहले मैच में मारिन को दी करारी शिकस्त

Sat, 22 Dec 2018 11:22 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Carolina Marin and Pv sindhu
विज्ञापन

गत विजेता हैदराबाद हंटर्स ने प्रीमियर बैडमिंटन लीग के चौथे सत्र का आगाज नई टीम सेवन एसेस के खिलाफ जीत से किया। शुरुआती दिन स्टार शटलर हैदराबाद की पीवी सिंधु और स्पेन की कैरालिना मारिन का मुकाबला आकर्षण का केंद्र था जिसमें सिंधु ने तीन गेमों के कड़े मुकाबले में 11-15, 15-8, 15-13 से बाजी मारी।

विज्ञापन


सिंधु ने इस जीत के साथ अगस्त में हुई विश्व चैंपियनशिप के फाइनल में मारिन के हाथों मिली हार का हिसाब भी बराबर कर लिया। सिंधु और मारिन 14वीं बार आमने-सामने थीं। दोनों के खाते में अब एकसमान 7-7 हो गया है।

मारिन टूर्नामेंट पीबीएल के पिछले संस्करण में एक भी मैच नहीं हारी थीं। हालांकि हैदराबाद ने सिंधु के कोर्ट पर उतरने से पहले ही मुकाबला अपने नाम कर लिया था। पुणे की टीम की ओर से जूनियर विश्व चैंपियनशिप के पदक विजेता 18 वर्षीय लक्ष्य सेन को शुरुआती मुकाबले में दुनिया के 35वें नंबर के मार्क कालजोयू ने 10-15, 15-12, 15-14 से हराया।
विज्ञापन


पुणे को बड़ा झटका जब लगा जब टीम कप्तान मैथियास बोए और चिराग शेट्टी को 13-15, 15-10, 15-10 से हार का सामना करना पड़ा। उसके बाद ली हयृन ने ब्राइस लेवेरदेज को 15-14, 15-12 से हराकर हैदराबाद की जीत तय कर दी थी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें