फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारूपल्ली कश्यप कनाडा ओपन के सेमीफाइनल में, सौरभ को क्वार्टर फाइनल में मिली हार

Sun, 07 Jul 2019 12:02 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
p kashyap - फोटो : getty
विज्ञापन

राष्ट्रमंडल खेलों के पूर्व चैंपियन पारूपल्ली कश्यप ने यहां 75,000 डॉलर इनामी राशि के कनाडा ओपन सुपर 100 बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह पक्की की जबकि मौजूदा राष्ट्रीय चैंपियन सौरभ वर्मा क्वार्टर फाइनल में हार कर प्रतियोगिता से बाहर हो गए। 

विज्ञापन


छठे वरीय कश्यप ने क्वार्टर फाइनल में फ्रांस के लुकास क्लेरबोउट को एक घंटे और 16 मिनट तक चले रोमांचक मुकाबले में 12-21 23-21 24-22 से शिकस्त दी जबकि सौरभ को चीन के ली शी फेंग से सीधे सेट में 15-21 11-21 से हार का सामना करना पड़ा।

इंडियन ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचने वाले कश्यप को लुकास से कड़ी टक्कर मिली। लुकास ने पहला गेम आसानी से 21-12 से जीत लिया लेकिन कश्यप ने अनुभव का फायदा उठाते हुए लगातार दो करीबी गेम जीतकर मुकाबला अपने नाम किया। फाइनल में पहुंचने के लिए कश्यप को चौथे वरीय चीनी ताइपे की वांग जू वेई की चुनौती से पार पाना होगा। 32 साल के कश्यप का वांग के खिलाफ रिकॉर्ड अच्छा है। उन्होंने मार्च में इंडियन ओपन सहित पिछले दो मुकाबलो में वांग को हराया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें