फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परुपल्ली कश्यप, प्रणय के साथ दो और खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव पाए गए

Sat, 05 Dec 2020 10:13 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
परुपल्ली कश्यप - फोटो : social media
विज्ञापन

कॉमनवेल्थ गेम्स के पूर्व स्वर्ण पदक विजेता परुपल्ली कश्यप, एचएस प्रणॉय और आरएमवी गुरुसाईदत्त सहित चार शीर्ष भारतीय पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। मगर किसी में भी इसके 'लक्षण' नहीं है।

विज्ञापन


युगल विशेषज्ञ प्रणव जेरी चोपड़ा इसकी चपेट में आने वाले चौथे खिलाड़ी हैं। सभी खिलाड़ी फिलहाल पृथकवास पर है। गोपीचंद अकादमी के एक सूत्र ने गोपनीयता की शर्त पर समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया, 'एक खिलाड़ी में कोविड-19 के मामूली लक्षण दिखने के बाद सभी खिलाड़ियों ने एहतियात के तौर पर कुछ दिन पहले आरटी-पीसीआर जांच करवाई थी। कश्यप, गुरु, प्रणय और चोपड़ा इस जांच में पॉजिटिव निकले जबकि साइना नेहवाल का नतीजा निगेटिव आया।'

इन खिलाड़ियों की सोमवार को फिर से दूसरी बार जांच की जाएगी। गुरु ने अपनी शादी के कारण ब्रेक लिया था, वहीं तो वही बाकी खिलाड़ी पुलेला गोपीचंद अकादमी में प्रशिक्षण ले रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें