फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Paralympic Odisha: पैरालंपिक चैंपियन कृष्णा नागर ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जीते तीन स्वर्ण पदक, प्रमोद भगत हुए उलटफेर का शिकार

Sun, 26 Dec 2021 11:04 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर

सार

पैरालंपिक चैंपियन कृष्णा नागर ने अपनी शानदार लय को बरकरार रखते हुए चौथी राष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन चैंपियनशिप में तीन स्वर्ण पदक जीत लिए हैं। छोटे कद की दिव्यांगता की श्रेणी में आने वाले नागर ने भुवनेश्वर में चल रही चैंपियनशिप में रविवार को अपना तीसरा पदक जीता।
विज्ञापन
कृष्णा नागर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पैरालंपिक चैंपियन कृष्णा नागर ने अपनी शानदार लय को बरकरार रखते हुए चौथी राष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन चैंपियनशिप में तीन स्वर्ण पदक जीत लिए हैं। छोटे कद की दिव्यांगता की श्रेणी में आने वाले नागर ने भुवनेश्वर में चल रही चैंपियनशिप में रविवार को अपना तीसरा पदक जीता। नागर ने एकल, पुरुष युगल और मिश्रित युगल में स्वर्ण पदक जीत कर 2019 राष्ट्रीय चैंपियनशिप के अपने कारनामे को दोहराया।

विज्ञापन


उन्होंने पुरुष एकल ‘एसएच6’ वर्ग में महज 20 मिनट तक चले मुकाबले में सुदर्शन को आसानी से 21-12 21-12 से हराया। नागर और नित्या सरे की मिश्रित युगल जोड़ी ने धिनगरन और लताताई उमरेकर की जोड़ी को 17 मिनट में हराया। इसके बाद पुरुष युगल में उन्होंने राजा मगोत्रा के साथ मिलकर धिनगरन और शिवराजन की जोड़ी को 35 मिनट तक चले मुकाबले में 21-15, 21-15 से हराया।

अन्य मुकाबले में हरियाणा के नीतीश राणा ने बड़ा उलटफेर किया। उन्होंने पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता प्रमोद भगत को 21-17, 21-19 से हराकर पुरुष एकल ‘एसएल3’ वर्ग के फाइनल में जगह बनाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें