फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PV Sindhu: मौजूदा सत्र में किसी टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लेंगी पीवी सिंधू, चोट से उबरने पर देंगी ध्यान

Mon, 27 Oct 2025 03:36 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पिछले साल पेरिस ओलंपिक में शुरुआती दौर में बाहर होने के बाद यह साल भी सिंधू के लिए अच्छा नहीं रहा। वह कई प्रतियोगिताओं के पहले दौर में बाहर हो गई और इस दौरान एक भी खिताब नहीं जीत सकीं।
विज्ञापन
पीवी सिंधू - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत की स्टार महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू मौजूदा सत्र में अब किसी बीडब्ल्यूएफ टूर टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लेंगी। सिंधू ने यह फैसला पैर में लगी चोट से उबरने पर ध्यान केंद्रित करने के लिए लिया है। सिंधू ने यूरोपीय चरण से पहले यह निर्णय लिया है। हैदराबाद की 30 वर्षीय शटलर ने कहा कि यह फैसला उनकी सहयोगी टीम और चिकित्सा विशेषज्ञों से परामर्श करने के बाद लिया गया। इन चिकित्सा विशेषज्ञों में प्रसिद्ध खेल हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. दिनशॉ पारदीवाला भी शामिल हैं।
विज्ञापन


सिंधू ने कहा, अपनी टीम के साथ विचार विमर्श करने और डॉक्टर पारदीवाला से सलाह लेने के बाद हमने महसूस किया कि मेरे लिए 2025 में शेष सभी बीडब्ल्यूएफ टूर प्रतियोगिताओं से हटना सबसे अच्छा होगा। यूरोपीय चरण से पहले मेरे पैर में जो चोट लगी थी वह अभी तक पूरी तरह से ठीक नहीं हुई है। चोट लगना किसी भी खिलाड़ी के करियर का अहम हिस्सा होता है हालांकि इसे स्वीकार करना आसान नहीं होता है। इस तरह की परिस्थितियां आपके धैर्य की परीक्षा लेती हैं और आपको मजबूत होकर वापसी करने के लिए प्रेरित भी करती हैं।

सिंधू के लिए अच्छा नहीं रहा मौजूदा सत्र
पिछले साल पेरिस ओलंपिक में शुरुआती दौर में बाहर होने के बाद यह साल भी सिंधू के लिए अच्छा नहीं रहा। वह कई प्रतियोगिताओं के पहले दौर में बाहर हो गई और इस दौरान एक भी खिताब नहीं जीत सकीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें