भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी और ओलंपिक रजत पदक विजेता पीवी सिंधु ने चाइना ओपन सुपर सीरीज का खिताब जीत लिया है। सिंधु ने फाइनल मुकाबले में चीन की सुन यू को मात दी।ओलंपिक रजत पदक और विश्व चैंपियनशिप की दो बार कांस्य पदक विजेता सिंधु के करियर का यह पहला सुपर सीरीज खिताब है।
,सिंधु ने फाइनल मुकाबले में सुन यू को 21-11, 17-21, 21-11 के अंतर से मात दी। पहला सेट सिंधु ने आसानी से 21-11से जीत लिया। दूसरे सेट में सुन यू ने वापसी की और 17-21 से जीत दर्ज कर 1-1 की बराबरी कर ली। तीसरे और आखिरी सेट में सिंधु ने बेहतरीन खेल दिखाया और 21-11 के अंतर से तीसरा सेट अपने नाम करते हुए खिताब जीत लिया।
फाइनल मुकाबले से पहले सिंधु और सुन के बीच पांच भिडंत हो चुकी थी। जिसमें से तीन बार सुन को और दो बार सिंधु को जीत हासिल हुई थी। इस लिहाज से फाइनल में सुन का पलड़ा भारी नजर आ रहा था। लेकिन आज खेले गए खिताबी मुकाबले में सिंधु ने पुराने रिकॉर्ड्स को धत्ता दिखाते हुए जीत हासिल की है।
रियो ओलंपिक में रजत पदक जीतने के बाद यह सिंधु की पहली खिताबी जीत है।