फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्यप और सौरभ कनाडा ओपन के प्री क्वार्टरफाइनल में पहुंचे, प्रणय-जयराम और लक्ष्य हारे

Thu, 04 Jul 2019 02:53 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
-
विज्ञापन

राष्ट्रमंडल खेलों के पूर्व चैम्पियन पी कश्यप और मौजूदा राष्ट्रीय चैम्पियन सौरभ वर्मा ने यहां 75,000 डालर इनामी राशि के कनाडा ओपन सुपर 100 टूर्नामेंट के प्री-क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया। 

विज्ञापन


छठे वरीय कश्यप ने जहां फ्रांस के लुकास कोरवी को 21-12 21-17 से शिकस्त दी वहीं सौरभ ने अन्य मुकाबले में कनाडा के बी आर संकीर्थ को 21-14, 21-11 से पराजित किया। 

इस साल इंडिया ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचने वाले कश्यप का सामना अब चीन के रेन पेंग बो से होगा जबकि 26 वर्षीय सौरभ की भिड़ंत चीन के एक अन्य खिलाड़ी सुन फेई जियांग से होगी। 
विज्ञापन


इन दोनों के अलावा अन्य भारतीयों में अजय जयराम, एच एस प्रणय और लक्ष्य सेन अपने-अपने मैचों में हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।  

तीसरे वरीय प्रणय जापान के कोकी वाटानाबे की चुनौती का सामना नहीं कर सके और 34 मिनट में ही 16-21, 10-21 से हार गए।  वहीं जयराम को राजीव ओसफ ने 19-21, 17-21 से और लक्ष्य को चीन के वेंग होंग यांग से 7-21 13-21 से हार मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें