फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑरलियन्स मास्टर: साइना-श्रीकांत और इरा शर्मा क्वार्टर फाइनल में, ध्रुव कपिला और अर्जुन भी जीते

Thu, 25 Mar 2021 08:28 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, फ्रांस
विज्ञापन
saina-kidambi
विज्ञापन

भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑरलियन्स मास्टर बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। फ्रांस में चल रहे इस टूर्नामेंट में शीर्ष वरीय श्रीकांत ने गुरुवार को खेले गए प्री क्वार्टर फाइनल में मलयेसियाई खिलाड़ी चेम जून वेई को सीधे सेटों में हरा दिया। श्रीकांत ने 45 मिनट के खेल में 21-17, 22-20 से मुकाबले को अपने नाम किया।

विज्ञापन


इससे पहले महिलाओं की एकल स्पर्धा में साइना नेहवाल ने भी अपना मुकाबला जीत लिया। लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता साइना ने क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की की। 31 वर्षीय भारतीय खिलाड़ी ने अपने प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबले में मेजबान देश की खिलाड़ी मैरी बैटोमीन को कड़े मुकाबले में हरा दिया। चौथी वरीय साइना ने 51 मिनट तक चले मुकाबले में बैटोमीन को 18-21, 21-15, 21-10 से हरा दिया।

भारत की तरफ से एक अन्य महिला खिलाड़ी भी क्वार्टर फाइनल में पहुंचने में सफल रहीं। भारतीय खिलाड़ी इरा शर्मा ने बुल्गारिया की खिलाड़ी मारिया मित्सोवा को सीधे सेटों में हराकर बाहर किया। इरा ने मारिया को 32 मिनट में ही 21-18, 21-13 से हरा दिया। 
विज्ञापन


इन दोनों खिलाड़ियों के अलावा पुरुषों के युगल स्पर्धा में एमआर अर्जुन और ध्रुव कपिला की जोड़ी भी अपने मुकाबले जीतकर क्वार्टरफाइनल में पहुंच गई. भारतीय जोड़ी ने इंग्लैंड के खिलाड़ियों को 21-11, 21-12 से हराकर बाहर किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें