फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Orleans Masters: प्रियांशु ने ची यू जेन को हराया, पहली बार किसी सुपर-300 के टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचे

Sat, 08 Apr 2023 12:01 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ओरलिआंस

सार

प्रियांशु ने इससे पहले प्री क्वार्टर फाइनल में शीर्ष वरीय जापान के केंटा निशिमोतो को सीधे गेमों में हराकर बड़ा उलटफेर किया था। 
विज्ञापन
प्रियांशु राजावत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रियांशु राजावत ने अपनी शानदार फॉर्म को जारी रखते हुए ओरलिआंस मास्टर्स बैडमिंटन के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। उन्होंने क्वार्टर फाइनल में विश्व नंबर 61 चीनी ताईपे के ची यू जेन को सीधे गेमों में 21-18, 21-18 से 44 मिनट में पराजित किया। विश्व नंबर 58 प्रियांशु ने पहली बार किसी सुपर-300 के टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाई है। जहां उनका मुकाबला आयरलैंड के नहात एनगुएन से होगा। 
विज्ञापन


एनगुएन को इस्राइल के मिशा जिल्बरमैन से वॉकओवर मिला। प्रियांशु ने इससे पहले प्री क्वार्टर फाइनल में शीर्ष वरीय जापान के केंटा निशिमोतो को सीधे गेमों में हराकर बड़ा उलटफेर किया था। सातवीं वरीय जोड़ी एमआर अर्जुन और ध्रुव कपिला ने इससे पहले गुरुवार की रात जापान के केन्या मित्सुहाशी और हिरोकी ओकामुरा को 21-15, 17-21, 21-16 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। जहां उन्हें दूसरी वरीय इंडोनेशिया के लियो रोली कारनाडो और डेनियल मार्टिन से खेलना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें