फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोक्यो ओलंपिक से पहले चिराग-सात्विक को कोचिंग देंगे ओलंपिक पदक विजेता बो

Fri, 29 Jan 2021 11:00 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सात्विक साईराज और चिराग शेट्टी - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

टोक्यो ओलंपिक खेलों से पहले डेनमार्क के ओलंपिक रजत पदक विजेता बैडमिंटन खिलाड़ी मैथियास बो टोक्यो विश्व में दसवें नंबर की भारतीय जोड़ी चिराग शेट्टी और सात्विकसाइराज रंकीरेड्डी को कोचिंग देंगे। दरअसल, बो की सेवाएं लेने का फैसला भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के मिशन ओलंपिक विभाग ने लक्ष्य ओलंपिक पोडियम कार्यक्रम (टॉप्स) के तहत शुक्रवार को किया।

विज्ञापन


लंदन ओलंपिक 2012 के रजत पदक विजेता बो को चिराग और सात्विक के आग्रह पर कोचिंग का काम सौंपा गया है। सात्विक और चिराग टोक्यो ओलंपिक में जगह बनाने की दौड़ में अभी नौवें स्थान पर हैं। ओलंपिक में केवल 16 जोड़ियां भाग लेती हैं। अपने कार्यकाल के दौरान बो टॉप्स के अंतर्गत आने वाली अन्य युगल टीमों- सात्विक और अश्विनी पोनप्पा की मिश्रित युगल जोड़ी तथा अश्विनी और सिक्की रेड्डी की महिला युगल जोड़ी की भी मदद करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें