फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिल्वर गर्ल पीवी सिंधू बनीं आंध्र प्रदेश में डिप्टी क्लेक्टर 

Thu, 27 Jul 2017 09:59 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
पीवी सिंधू - फोटो : PTI
विज्ञापन
स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी और रियो ओलंपिक में ऐतिहासिक सिल्वर मेडल जीतने वालीं पीवी सिंधू को बृहस्पतिवार को आंध्र प्रदेश सरकार ने डिप्टी क्लेक्टर बना दिया है जोकि ग्रुप-1 की नियुक्ति है। मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने खुद नियुक्ति-पत्र महिला शटर को सौंपा।
विज्ञापन


सिंधू ने इसके लिए सरकार का धन्यवाद दिया और कहा कि  उनका फोकस खेल पर ही रहेगा। पिछले साल रियो ओलंपिक में पदक जीतने के बाद आंध्र प्रदेश सरकार ने सिंधू को तीन करोड़ रुपये का पुरस्कार, अमरावती में हजार वर्ग गज का प्लाट और ग्रुप-1 की नौकरी देने का प्रस्ताव पारित किया था। सिंधू की सीधी नियुक्ति के लिए राज्य सरकार ने बजट सत्र में नियमों में संशोधन भी किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें