फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोपीचंद अकादमी में लौटने पर बोलीं सायना, ये है उनका अगला लक्ष्य

Tue, 05 Sep 2017 08:00 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
सायना नेहवाल
विज्ञापन
लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता भारतीय महिला शटलर साइना नेहवाल मुख्य कोच पुलेला गोपीचंद की अकादमी में लौटने के बाद अब दुबई सुपर सीरिज फाइनल्स के लिए क्वालीफाई करना चाहती हैं। साइना ने तीन साल बाद गोपीचंद के पास लौटने का ऐलान किया है। बकौल साइना, ‘मुझे लगता है कि जब हमने बात की तो सब कुछ सहज हो गया और अतीत की कोई बात नहीं हुई। हमने अतीत के मतभेदों को भुला दिया है और अब अभ्यास पर फोकस है।’
विज्ञापन


हाल में विश्व चैंपियनशिप में कांस्य जीतने वाली अनुभवी शटलर साइना ने कहा, ‘मैं पहले अभ्यास शुरू करूंगी क्योंकि जीत की भूख मरी नहीं है। मैं दुबई सुपर सीरिज फाइनल्स के लिए क्वालीफाई करना चाहती हूं।’ कोपेनहेगन विश्व चैंपियनशिप 2014 में हारने के बाद गोपीचंद से अलग हुई साइना ने कहा कि कोर्ट के बाहर उनकी रणनीति काम नहीं कर रही थी और वह चीन की लि जुरेई जैसे शीर्ष खिलाड़ियों से हार रही थीं। उन्होंने कहा कि कल से हैदराबाद में अभ्यास शुरू कर दिया है लेकिन पैर में दर्द के कारण वह सात सितंबर से पूर्ण अभ्यास शुरू करेंगी।

यह पूछने पर कि क्या बंगलूरू में विमल कुमार के साथ अभ्यास करते हुए उन्हें घर की याद सता रही थी, उन्होंने कहा, ‘ऐसा नहीं है लेकिन हैदराबाद में चीजें मेरे लिए ज्यादा आसान है।’ साइना ने जरूरत के समय मदद के लिए कोच विमल कुमार को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, ‘उनकी मेहनत रंग लगाई। पिछले तीन साल में विमल सर ने मुझ पर काफी मेहनत की।’ साइना तीन साल पहले यहां प्रकाश पादुकोण अकादमी में आ गई थीं। विमल कुमार के कोच रहते वह अप्रैल 2015 में दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी बनीं और 2015 विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें