फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थॉमस और उबेर कप फाइनल के लिए राष्ट्रीय शिविर रद्द

Fri, 11 Sep 2020 06:19 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
badminton - फोटो : फाइल, अमर उजाला
विज्ञापन

अगले महीने होने वाले थॉमस और उबेर कप फाइनल के लिए हैदराबाद में लगने वाला राष्ट्रीय बैडमिंटन शिविर रद्द कर दिया गया है। यह इसलिए क्योंकि यह स्पष्ट हो गया कि खिलाड़ियों को सात दिन के अनिवार्य पृथकवास से राहत नहीं मिलेगी।

विज्ञापन


यह शिविर सात सितंबर से 27 सितंबर तक लगाया जाना था। टूर्नामेंट डेनमार्क में तीन से 11 अक्तूबर तक खेले जाएंगे। भारतीय खेल प्राधिकरण ने साई पुलेला गोपीचंद अकादमी में शिविर का प्रस्ताव रखा था। साई चाहता था कि ट्रेनिंग से कम से कम एक सप्ताह पहले सभी 26 खिलाड़ी पृथकवास में रहे जिसे खिलाड़ियों और भारतीय बैडमिंटन संघ ने खारिज कर दिया।

चयनकर्ताओं में से एक विमल कुमार ने कहा, 'साई ने साफ कर दिया कि पृथकवास प्रोटोकॉल को लेकर कोई राहत नहीं मिल सकेगी और शिविर का फैसला बाइ पर छोड़ दिया। काफी विचार विमर्श के बाद आज तय किया गया कि खिलाड़ियों के लिए इसका पालन करना कठिन होगा।'
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'लिहाजा खिलाड़ी अपने अपने केंद्रों पर अभ्यास करके रवानगी से पहले हैदराबाद पहुंचेंगे।' उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि शिविर या ट्रायल के बिना टीम चुनना कठिन होगा। साई ने कहा था कि खिलाड़ियों को गोपीचंद अकादमी में रहकर अभ्यास करना होगा लेकिन अधिकांश शीर्ष खिलाड़ियों ने वहां रहने पर ऐतराज जताया था।

इनमें से अधिकतर हैदराबाद से ही हैं। एक अन्य घटनाक्रम में विश्व कांस्य पदक विजेता बी साइ प्रणीत ने दाहिने घुटने में दर्द के कारण थॉमस कप और डेनमार्क में दो सुपर 750 टूर्नामेंटों से नाम वापिस ले लिया।

तीन शटलर थामस कप में खेलने के लिए तैयार नहीं
उबेर कप में खेलने के लिए बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया (बाई) के अध्यक्ष हिमंत विश्वा सरमा ने पीवी सिंधू को मना लिया है, लेकिन तीन शटलर थामस कप में खेलने के लिए तैयार नहीं हैं। बाई आरहुष (डेनमार्क) में होने वाले इस टूर्नामेंट के लिए बिना तैयारियों के ही टीम भेजेगा। साई ने 26 शटलरों का सात से 27 सितंबर तक हैदराबाद में लगने वाला शिविर रद्द कर दिया। शिविर नहीं होने की एक वजह एकांतवास भी है।  बाई को 14 या 15 सितंबर को रैंकिंग के आधार पर टीम का चयन करना है। बीडब्ल्यूएफ को टीम 20 सितंबर तक भेजनी है। 

वर्मा बंधु व प्रणय खेलने को तैयार नहीं
वर्मा बंधु समीर व सौरभ और एचएस प्रणय खेलने के इच्छुक नहीं हैं। बाई थामस कप में नहीं खेलने वाले शटलरों केखिलाफ कार्रवाई भी कर सकता है। उन्हें इस टूर्नामेंट के बाद होने वाले डेनमार्क ओपन में खेलने से रोका जा सकता है। बाई एंट्री भेज चुका है। सिंधू, साइना नेहवाल, के श्रीकांत, पी कश्यप, लक्ष्य सेन, सीरिल वर्मा, शुभांकर भांकर डे, एन सिक्की रेड्डी, अश्वनी पोनप्पा ने खेलने की हामी भरी है। बी साई प्रणीत चोटिल हैं। सात्विक अभी कोरोना से उबरे हैं। इसके चलते चिराग शेट्टी का भी जाना मुश्किल है।  
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें